लेखक: dnsmemorialtrust
तिथि: 17 अप्रैल 2025
बलिया की आन, बान, शान एवं पहचान तथा एक छोटे से गाँव से निकलकर वैश्विक स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले आदरणीय चन्द्रशेखर जी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, की जयंती के अवसर पर जन नायक स्थल, दिल्ली में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदरणीय चन्द्रशेखर जी का जीवन साहस, त्याग और जनसेवा का प्रतीक रहा है। अपने लोगों के प्रति उनका अपनापन, कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र को दिशा देने का उनका संकल्प तथा निर्भीक नेतृत्व आज भी हम जैसे युवा साथियों के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। उनके विचार और कार्य यह संदेश देते हैं कि सीमित संसाधनों से भी असाधारण नेतृत्व खड़ा किया जा सकता है।
उनका व्यक्तित्व विशेष रूप से बलिया की पहचान से जुड़ा रहा है और इसी कारण उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून मन में जागृत होता है। कठिन समय में भारत को स्थिरता और दिशा देने वाले वे सच्चे अर्थों में महान नेतृत्वकर्ता रहे हैं।
Late Deena Nath Memorial Trust उनके आदर्शों और मूल्यों को स्मरण करते हुए समाज सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के संकल्प को दोहराता है।
आदरणीय चन्द्रशेखर जी को शत-शत नमन।

