लेखक: dnsmemorialtrust
तिथि: 15 अगस्त 2025
स्वाधीनता पर्व का महत्व
देश के स्वाधीनता पर्व के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का है, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पुनः आत्मसात करने का भी है।
विद्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निम्नलिखित विद्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया:
उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, पांडेपुर
जे.पी. मिश्रा जी का विद्यालय, जगदेवा
उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, मधुबनी
सुदामा सिंह पब्लिक स्कूल, गोनियाँ छपरा
मोंटेसरी स्कूल, विशुनपुरा
सनातन परिषद कार्यालय, देवराज ब्रह्मा मोड़
इन सभी स्थानों पर बच्चों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रेरणादायक बनाया।
स्वतंत्रता का व्यापक अर्थ
स्वतंत्रता केवल राजनीतिक आज़ादी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को विभिन्न समस्याओं से मुक्त कराना ही सच्ची स्वतंत्रता है। हमारा संकल्प है:
क्षेत्र को पिछड़ेपन से आज़ादी
अशिक्षा से आज़ादी
ग़रीबी से आज़ादी
बेरोज़गारी से आज़ादी
बाढ़ एवं कटान से मुक्ति रूपी आज़ादी
ख़राब स्वास्थ्य सेवाओं से आज़ादी
यही वह सपना था जिसे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देखा और जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
जनमानस के प्रति शुभकामनाएँ
इस अवसर पर क्षेत्र की सभी सम्मानित जनता जनार्दन को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। Late Deena Nath Memorial Trust समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत माता की जय।






