Our Impact in Action

कार्यक्रम एवं पहल

Transforming rural India through community-driven events, sustainable programs, and collaborative partnerships that create lasting change.

सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए कार्यक्रम

स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस

July 2025

✓ Successfully Completed

बलिया जनपद के बैरिया क्षेत्र में लेट दीना नाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट (deenafoundation.org) के तत्वावधान में ग्रामीण विकास और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की एक साथ शुरुआत की गई, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और मानवीय विकास को नई दिशा मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट “स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस” का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह यूनिट ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवा वितरण जैसी सेवाएं गांव-गांव तक उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और विश्वास दोनों सुदृढ़ होंगे।

3000+ मरीजों का इलाज
200+ योगदानकर्ता
50+ गाँव

कार्यक्रम की झलकियाँ

स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस
स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस
स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस
स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस
स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस

संबंधित ब्लॉग लेख

स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस सहित जनहितकारी परियोजनाओं का भव्य उद्घाटन समारोह, बैरिया (बलिया)

Published: 12 July, 2025

आईएसआरएन द्वारा “स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस” का शुभारंभ: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में सशक्त पहल

Published: 13 July, 2025

‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’ से जनसेवा की मिसाल: बैरिया में निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ

Published: 21 December, 2025

शिक्षित बैरिया ,विकसित बैरिया

December 2023

✓ Successfully Completed

“शिक्षा ही परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है” इसी विश्वास के साथ शिक्षित बैरिया, विकसित बैरिया अभियान के अंतर्गत निःशुल्क कक्षा एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और बड़े सपने देखने की क्षमता विकसित करना है।

800+ छात्र जीवन में उन्नति
20+ विद्यालय

कार्यक्रम की झलकियाँ

शिक्षित बैरिया ,विकसित बैरिया
शिक्षित बैरिया ,विकसित बैरिया
शिक्षित बैरिया ,विकसित बैरिया
शिक्षित बैरिया ,विकसित बैरिया
शिक्षित बैरिया ,विकसित बैरिया

नारी का सम्मान, देश का अभिमान

December 2023

✓ Successfully Completed

“नारी का सम्मान, देश का अभिमान” केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला एक संकल्प है। इसी संकल्प को साकार रूप देते हुए महिला सम्मान घर की परिकल्पना और उसका क्रियान्वयन किया गया। महिला सम्मान घर उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, गरिमामय और संवेदनशील स्थान है, जहाँ उन्हें सम्मान, सहयोग और आत्मबल प्राप्त हो सके।

500+ कंबल साड़ी वितरण
200+ महिलाओं को लाभ
10+ गाँव

कार्यक्रम की झलकियाँ

नारी का सम्मान, देश का अभिमान
नारी का सम्मान, देश का अभिमान
नारी का सम्मान, देश का अभिमान
नारी का सम्मान, देश का अभिमान
नारी का सम्मान, देश का अभिमान

सहयोग से सशक्त समाज

September 2024

✓ Successfully Completed

Late Deena Nath Singh Memorial Trust का संकल्प है कि राहत कार्य के साथ–साथ स्थायी समाधान, जागरूकता और दूरदर्शी सोच को समाज के बीच लगातार उठाया जाएगा। आपदा की घड़ी में भोजन, आवश्यक सामग्री और सहयोग के साथ किसी का साथ मिलना पीड़ित परिवारों के लिए सबसे बड़ा संबल बनता है। इसी सोच के साथ ट्रस्ट की टीम ने प्रभावित परिवारों तक राहत पहुँचाई।

1750+ प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान
400+ सहयोगकर्ता
7+ गाँव

कार्यक्रम की झलकियाँ

सहयोग से सशक्त समाज
सहयोग से सशक्त समाज
सहयोग से सशक्त समाज
सहयोग से सशक्त समाज
सहयोग से सशक्त समाज

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

December 2023

✓ Successfully Completed

Late Deena Nath Singh Memorial Trust द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। बैरिया क्षेत्र में आयोजित इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें समय पर परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। यह पहल इस विश्वास पर आधारित है कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज की नींव रखते हैं और स्वास्थ्य के बिना किसी भी प्रकार की समृद्धि की कल्पना अधूरी है।

2000+ ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा
200+ सहयोगकर्ता
10+ गाँव

कार्यक्रम की झलकियाँ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास

October 2023

✓ Successfully Completed

Late Deena Nath Singh Memorial Trust के “मेरे आवास – एक फलदार पेड़ का प्रवास” कार्यक्रम के अंतर्गत बैरिया विधानसभा क्षेत्र में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार और ग्रामीण जीवन को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया। इस आयोजन के साथ “मेरे आवास – एक फलदार पेड़ का प्रवास” कार्यक्रम अब तक 31 गाँवों तक पहुँच चुका है। इन गाँवों में कुल 7100 फलदार वृक्ष—आम, अमरूद, कटहल, आँवला आदि—लगाए जा चुके हैं। यदि इनमें से 30 प्रतिशत वृक्ष भी किसी कारणवश न लग पाए हों, तब भी लगभग 5000 वृक्ष जीवित रहकर पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। यह संख्या अपने आप में एक विशाल बगीचे के समान है, जो क्षेत्रीय जलवायु, ऑक्सीजन और जैव विविधता के लिए दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगी।

7100+ फलदार वृक्ष
500+ सहयोगकर्ता
31+ गाँव

कार्यक्रम की झलकियाँ

मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास
मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास
मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास
मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास
मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास

संबंधित ब्लॉग लेख

Copyright © 2026 Late Deena Nath Singh Memorial Trust.